बरेली, मार्च 22 -- तहसील और खनन विभाग की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। खनन माफिया के नेटवर्क को चकमा देकर बभिया में खनन करते 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 3 लोडर सीज कर दिए। जिला खनन अधिकारी ने अज्ञात खनन माफिया के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीएम सदर को बभिया में अवैध खनन होने की सूचना मिली। उन्होंने नायब तहसीलदार विदित कुमार और अभिषेक तिवारी की अगुवाई में टीम को भेजा। अधिकारियों पर नजर रखने के लिए लाल फाटक से लेकर चौबारी तक खनन माफिया के गुर्गे तैनात थे। तीन बाइकों के जरिए गांवों के रास्तों से होते हुए खनन स्थल तक पहुंची तहसील की टीम को देखकर गुर्गे ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर को छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार ने बालू भरी 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 3 लोडर सीज कर बभिया चौकी के सुपुर्द कर दिए। उन्होंने अज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.