जमुई, नवम्बर 17 -- झाझा, निज प्रतिनिधि झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार के रात पन्ना गांव में अज्ञात कार चालक द्वारा तीन ग्रामीणों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। घटना स्थान पर मौजूद ग्रामीणों ने एकजुट होकर हो हल्ला मचाया तबतक चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। गाड़ी की टक्कर से सड़क पर घायल होकर गिरे पड़े तीन में से दो घायलों को ग्रामीणों ने उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा लाया, जहां मौजूद डॉक्टर बीके राय के द्वारा घायल लोगों का ईलाज किए जाने के बाद दोनो घायलों को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। घायल हुए व्यक्ति की पहचान भीखा गांव के रहने वाले सीताराम यादव, पन्ना गांव के रहने वाले 16 वर्षीय अजय कुमार टुडू के रूप में हुई है।एक अन्य तीसरा घायल महेश सोरेन पन्ना गांव का ही रहने वाला है जिसका इलाज झाझा के एक निज...