सिद्धार्थ, मार्च 29 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। इटवा तहसील क्षेत्र के पोखरभिटवा गांव के पूरब सिवान में अज्ञात कारणों से लगी आग से 150 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। पोखरभिटवा से लगी आग मुडि़ला गांव के सिवान होते हुए खुखुडी गांव के सिवान में नहर तक पहुंच गई। आग इतनी विक्राल थी उसके करीब जाने से लोग बच रहे थे। शुक्रवार को लगी आग ने देखते ही देखते विक्राल रूप धारण कर लिया इससे देखते ही देखते डेढ़ सौ बीघा फसल जल का स्वाहा हो गई। जिसके पास जो था उसी से बुझाने का प्रयास किया। हवा तेज होने की वजह से लपटें काफी तेजी से उठ रही थीं इससे आग फैलती ही जा रही थी। अगलगी में खुखुडी गांव के राम पाल मिश्र 6 बीघा, राम शब्द मौर्य 6 बीघा, मनीराम 2बीघा, ज्ञान दास 2 बीघा ,राज किशोर 2 बीघा, मातिवार पांडेय 6 बीघा, हंसराज पांडेय 6 बीघा, हाथीराम 4 बीघा, ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.