अंबेडकर नगर, अप्रैल 14 -- मसौली (बाराबंकी)। अज्ञात कारणों से एक घर में रविवार की देर रात अचानक आग लग गई। घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। पड़ोसियों ने धुआं उठा देख काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक घर में रखे कपड़े, अनाज, जेवर व नगदी समेत करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरौली की है। धरौली के मजरे कपिल नगर की निवासिनी सरस्वती पत्नी भुल्लू मजदूरी करती है। वह कहीं पर मजदूरी करने के लिए तीन दिन पहले गई हुई थी। उसका पति मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। वह भी घर में नहीं था। उसकी 14 वर्षीय पुत्री पड़ोस में रहने वाले चाचा के घर पर सो रही थी। रविवार की रात करीब दो बजे उसके घर से धुएं के साथ आग की तेज लपटें उठने लगी। पड़ोसियों ने देखा तो गांव में कोहराम मच गया। लोग घरों से प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.