कुशीनगर, जून 9 -- रामकोला, हिन्दुस्तान संवाद। रामकोला थाना क्षेत्र के गांव रोआरी के टोला नरकटिया में शनिवार की रात दो बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से एक रिहायशी झोपड़ी और उसमें रखा ई-रिक्शा, अनाज, जेवर व नगदी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हल्का लेखपाल पवन वर्मा मौके पर पहुंचे और क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेजा है। रोआरी के टोला नरकटिया निवासी महेंद्र कुशवाहा गांव की सड़क के किनारे झोपड़ी बनाकर परिवार सहित रहते हैं। रात में महेंद्र, पत्नी और बच्चों सहित रिश्तेदारी में आयोजित शादी में गए हुए थे। एक लड़का घर में अकेले सो रहा था। रात दो बजे महेंद्र की झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। बगल के टोले पर बारात आयी थी। लोगों ने आग देख शोर मचाया और काफी मशक्कत के बाद घर में सो रहे लड़के को बाहर निकाला। आग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.