बस्ती, मार्च 17 -- महादेवा, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थानाक्षेत्र के बरोहिया कला गांव में रविवार के दोपहर करीब दो बजे एक रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारण से आग लग गई। तेजी से फैली आग में छप्पर समेत अंदर रखा सभी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि बरोहिया निवासी रामअचल गौड़ पुत्र जियावन की रिहायशी छप्पर में रविवार को अचानक अज्ञात कारण से आग लग गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक तेजी से फैल गई। अंदर रखा राशन, कंडा, लकड़ी सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार भी पहुंच गए। राजस्व टीम ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.