बलिया, जून 9 -- सिकंदरपुर। कस्बा स्थित गांधी आश्रम के पास स्थित लोकतंत्र सेनानी शंभू नाथ मिश्र के आवास में रविवार की रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। मकान से आग की लपटें निकलता देख देख आस-पास के लोगों ने मकान मालिक और फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। मौके पर जिला मुख्यालय और बांसडीह से पहुंची फायर टीम ने करीब तीन घंटे कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया। लेकिन तब तक लाखों रुपये मूल्य के कीमती कपड़ा, गहना समेत घरेलू उपयोग का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित की ओर से लेखपाल और उच्चाधिकारियों को अगलगी जानकारी दे दी गई है। अगलगी के कारणों की जांच की जा रही है। लोगों का कहना था कि अगर और पहले फायर टीम पहुंची होती तो नुकसान इतना नहीं होता। उल्लेखनीय है कि वर्षों से गौरा मदनपुरा में प्रस्तावित फायर स्टेशन अब तक अधर में लटका हुआ है। नगरवासियों ने शासन स...