गोरखपुर, फरवरी 13 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोड़री कला में गुरुवार रात एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखी कीमती लकड़ियां और बल्लियां जलकर राख हो गईं। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से झोपड़ी में बंधी भैंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कोड़री कला निवासी कुशहर की झोपड़ी में देर रात अचानक आग की लपटें उठने लगीं। परिजन चंपा ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य बगल में स्थित पुराने मकान में सो रहे थे। झोपड़ी में निर्माण कार्य के लिए रखी कई बल्लियां और कीमती लकड़ियां रखी थीं। वहीं उनके देवर की भैंस भी बंधी थी। आग लगने की जानकारी पड़ोसियों ने दी, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते भैंस को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। ग्रामीणों ने प्र...