एटा, फरवरी 19 -- सकीट। ब्लॉक क्षेत्र गांव डूंगरपुर में बुधवार रात अज्ञात कारणों से घर में लग गई। जिससे हजारों का घरेलू सामान जल कर खाक हो गया। आग लगते देख आसपास के लोग भाग कर पहुंचे और आग बुझाने की कोशीश की। लेकिन जब तक लोग आग बुझाने के लिए पंहुंचे तब तक आग ने बिकाल रूप धारण कर घर में रखा समान जलाकर खाक कर दिया। लोगो के काफी प्रयास के बाद भी आग पर काबू पाया जा सका। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने बताया कि डूंगरपुर निवासी बृजेश पुत्र रामखिलाड़ी के घर में अचानक आग लग गई। जिसमे घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। वही पीड़ित ब्रजेश कुमार ने बताया कि जहां आग लगी है वहां उनकी मां लेटती थी। बुधवार को मां गांव में आयोजित शादी समारोहमें गई थी। अगर मां कमरे में लेटी होती तो कोई अनहोनी हो सकती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...