लखीमपुरखीरी, जून 23 -- थाना खीरी क्षेत्र के गांव सहजनी निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते गांव के बाहर स्थित खेत में शीशम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना खीरी क्षेत्र के गांव सहजनी निवासी 23 वर्षीय हरिपाल ने शनिवार की रात करीब 10 बजे गांव के बाहर स्थित खेत में लगे शीसम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.