रुडकी, मार्च 9 -- रंजिश के चलते अज्ञात आरोपियों ने क्रोकरी की दुकान में चोरी कर बाकी सामान में आग लगा दी। आग लगने से पीड़ित महिला को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़िता ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कस्बे के मोहल्ला मानक चौक निवासी सोनम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कस्बे के मोहल्ला मानक चौक स्थित शनि देव मंदिर के पास उसकी क्रोकरी की दुकान है। 5 मार्च की रात लगभग 1 बजे रंजिश के चलते कुछ अज्ञात आरोपियों ने पहले तो उसकी दुकान में लाखों रुपए के तांबा पीतल का सामान चोरी किया। इसके बाद आरोपियों ने दुकान में आग लगा दी। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। सुबह करीब 5:30 बजे पड़ोसियों ने धुआं निकलने पर पीड़िता को जानकारी दी। लेकिन जब तक आग बुझाई गई सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.