पटना, दिसम्बर 10 -- नगर निगम के अजीमाबाद व पटना सिटी अंचल में बुधवार को स्वच्छता संवाद का आयोजन किया गया। बैठक में दोनों अंचलों की समस्या, जरूरत और प्राथमिकता पर चर्चा हुई। महापौर सीता साहू, उपमहापौर रेशमी कुमारी, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, अपर नगर आयुक्त व पार्षदों ने दोनों अंचलों को स्वच्छता, सार्वजनिक सुविधाओं और शहरी व्यवस्था के क्षेत्र में आदर्श अंचल के रूप में विकसित करने पर सहमति बनी। संवाद में यह भी तय किया गया कि स्थानीय नागरिकों को कचरा पृथक्करण, डोर टू डोर कलेक्शन, प्लास्टिक मुक्त बाजार और स्वच्छ सार्वजनिक स्थानों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर कार्यक्रम चलाए जाएंगे। नोट : इस खबर में फोटो भी है---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...