नई दिल्ली, मार्च 23 -- अजिंक्य रहाणे शनिवार 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने उतरे तो उन्होंने इतिहास रच दिया। वे भारत के पहले ऐसे कप्तान बन गए, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में एक दो नहीं, बल्कि तीन टीमों की कप्तानी की है। अजिंक्य रहाणे से पहले तीन और कप्तानों ने कम से कम तीन टीमों की कप्तानी आईपीएल में की है, जो तीनों ही विदेशी हैं। इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर का नाम भी जल्द जुड़ने वाला है। वे दो टीमों के कप्तान रहे हैं और एक नई टीम की कप्तानी इस बार करने वाले हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने से पहले अजिंक्य रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी भी की है। अजिंक्य रहाणे का ये बतौर कप्तान आईपीएल में 26वां मैच था। वे 2018 और 2019 में 24 मैचों में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे, जबक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.