नई दिल्ली, मार्च 22 -- आईपीएल 2025 का शनिवार को आगाज हो गया। आईपीएल के 18वें सीजन के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टक्कर हो रही है। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे का आरसीबी के सामने बल्ला गरजा। उन्होंने वन डाउन उतरने के बाद तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। अनुभवी बल्लेबाज रहाणे ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 31 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और चार सिक्स शामिल हैं। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने आउट किया। रहाणे ने 25 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट की। यह उनके आईपीएल करियर की 31वीं फिफ्टी है।रहाणे ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी केकेआर टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। क्विंटन डिकॉक (4) पहले ओवर में ही जोश हेजलवुड का शिकार बन गए। इसके बाद, रहाणे ने सुनील नरेन (26 गेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.