मुरादाबाद, फरवरी 23 -- मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लाकड़ीवालान स्थित शिया मस्जिद के बाहर अजान को लेकर शुक्रवार को हुए मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने भी केस दर्ज करा दिया है। इसमें तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। थाना मुगलपुरा के मोहल्ला मुगलपुरा प्रथम निवासी मोहम्मद अब्बास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 फरवरी को शाम 6:30 बजे वह शिया मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। वहां नमाज से पहले अकामत कर रहा था। उसी दौरान वहां मौजूद मेहंदी काजमी उर्फ गुड्डू, उसके दो बेटे प्रिंस काजमी व हुसैन मेहंदी उर्फ कैफ और दो अज्ञात व्यक्ति अकामत करने से रोकने लगे और अजान के लिए दबाव बनाने लगे। रोकने पर आरोपियों ने गाली गलौज की। विरोध पर मारपीट कर दी। एसएचओ मुगलपुरा कृष्ण कुमार राणा ने बताया कि तहरीर पर पिता-पुत्रों समेत तीन नामजद और दो अज्ञ...