लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता लखनऊ के विभूतिखंड थाने में पुलिस कर्मियों और अधिवक्ता के साथ हुई घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने इस मामले में तो हस्तक्षेप की मांग की ही है। साथ ही प्रदेश भर के वकीलों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की है। अजय राय ने कहा कि प्रदेश के न्यायालय परिसरों में वकीलों के बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं है। उनकी सुरक्षा की गारंटी नहीं है। इन सब व्यवस्थाओं को ठीक करने के बजाय केंद्र सरकार अधिवक्ता सुरक्षा बिल लाने के बजाय उनके अधिकारों को संकुचित करने वाला कानून ला रही है। उन्होंने लखनऊ की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पीड़ित वकील के साथ जैसा हुआ है, वह न तो मानवीय दृष्टि से ठीक है और न ही कानून की नजर में। वकीलों ने जब इसके खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.