चाईबासा, अप्रैल 14 -- चाईबासा। आरके आनंद लॉनबॉल स्टेडियम नामकुम रांची में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक बैठक सह चुनाव संपन्न हुई। नई कमेटी का कार्यकाल 2025-29 पांच वर्षों तक बना रहेगा। सभी पदों में पदाधिकारीयों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें अध्यक्ष में आरके आनंद, महासचिव मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार दुबे बने। इस चुनाव में पश्चिमी सिंहभूम जिला के अंतराष्ट्रीय एथलीट सह जिला ओलंपिक एसोसिएशन सह जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार नायक को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा जिला में आयोजित सम्मान समारोह एवं जिला ओलंपिक दिवस में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता को सराहा गया। बैठक में राज्य के संबंध, मान्यता प्राप्त सभी खेल संघों एवं झारखंड के सभी जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सदस्य उपस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.