जमशेदपुर, मार्च 17 -- जमशेदपुर। सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा बर्मामाइंस समिति का पुनर्गठन किया गया। उसके लिए समिति का सम्मेलन आयोजित किया गया। पर्वेक्षक के रूप में महिला मोर्चा की नेता झरना पाल, सविता दास उपस्थित थीं। सम्मेलन में सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में अजय पांडेय को चुना गया। सचिव मनोज शर्मा को बनाया गया तो वहीं कोषाध्यक्ष राजू मुखी निर्विरोध चुने गये। उपाध्यक्ष बादल दास, श्रीकांत मुखी को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महाबीर मुर्मू देवजीत मुखर्जी दल गोविंद लोहारा, मिथुन चक्रवर्ती, नंदु सरदार, खुदू उरांव, गोपाल महतो, प्रह्लाद लोहारा, पिंटू लाल, अनादी उरांव, धनंजय सिंह, चंदन पांडे, अभिषेक सिंह, मनोज तांती, रूपेश आहूजा, करन कालिंदी, राजकुमार सिंह आदि उपस्थित थै।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.