कुशीनगर, दिसम्बर 6 -- कुशीनगर। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सलाहकार समिति के सदस्य के लिए जिले के भाजपा नेता बरवा खुर्द निवासी अजय गोविंद राव उर्फ शिशु को नामित किया गया है। इनके लिए सांसद विजय कुमार दुबे ने अनुमोदन किया था। इसकी जानकारी विमान पत्तन निदेशक प्राणेश कुमार राय की तरफ से जारी किए गए पत्र में दी गई है। उन्होंने बताया है कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर हवाई अड्डा सलाहकार समिति की आगामी बैठकों में शामिल होने के लिए अजय गोविंद राव को उपस्थित रहने को कहा गया है। उनके सदस्य नामित होने पर क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.