बोकारो, जुलाई 15 -- पेटरवार। झामुमो केंद्रीय कमेटी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने प्रखंड के सदमा कला पंचायत के चंद्रपुरा गांव निवासी अजय कुमार राणा को बोकारो जिला झामुमो युवा मोर्चा का वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। अजय कुमार राणा को उपाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रखंड झामुमो कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवमनोनित उपाध्यक्ष को बधाई दी है। नव मनोनीत युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार राणा ने झामुमो के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्मठता के साथ संगठन के दायित्व का निर्वहन करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की जनताओं तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य निस्वार्थ भाव से करूंगा। अजय कुमार राणा को युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पेटरवार प्रखंड झामुमो के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.