जहानाबाद, अप्रैल 27 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में आर्य समाज कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। आम सभा की बैठक प्रकाश चन्द्र आर्य एवं महेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रधान के रूप में अजय कुमार, मंत्री विनोद कुमार चंचल, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश, वित्त निरीक्षक अनिल कुमार, संरक्षक महेंद्र प्रसाद को चुना गया। इसके साथ ही उप प्रधान के लिए संजय आर्य, शिशुपाल कुमार, कंचन गुप्ता एवं उप मंत्री के लिए मोनी कुमारी, राजू प्रसाद गुप्ता, राकेश कुमार तथा उपकोषाध्यक्ष के लिए आशा देवी को चुना गया। अंतरंग सभा की कमेटी का भी चुनाव किया गया जिसमें प्रमुख रूप से प्रकाश चंद्र आर्य, डॉ संतोष कुमार शर्मा, सुजीत आर्य, आशुतोष कुमार सहित 12 लोग को चुना गया। कार्यक्रम के अंत में सब लोगों ने पहलगाम के शहीदों की आत्मा...