अजमेर, फरवरी 17 -- राजस्थान के अजमेर से डॉक्टर द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर का शव जिला अस्पताल के क्वार्टर में फंदे से लटका मिला। डॉक्टर द्वारा आत्महत्या करने की खबर से चारों तरफ सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, तो मौके पर पहुंची पुलिस ने क्वार्टर का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक- डॉक्टर ने मरने से पहले व्हाट्सऐप पर एक स्टेटस भी लगाया था। इसमें लिखा था- मरीज नहीं देख पाएंगे, अनावश्यक कॉल न करें। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर की नौकरी बीते एक साल से जिला अस्पताल में थी। यह भी पढ़ें- पढ़ाई ने मेरे खालीपन को भरा. 78 की उम्र में महिला ने किया मराठी में MA; यह भी पढ़ें- कैमरे से रिकॉर्डिंग, फिर उगाही; पुलिसकर्मियों को ब्लैकमेल करने वाला गैंग ब...