देहरादून, नवम्बर 28 -- दूल्हे का परिवार सात फेरे से पहले ही संकट में आ गया, जब देहरादून पहुंची बारात का सामान जयपुर एयरपोर्ट पर ही रह गया। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जयपुर से देहरादून आई बारात सुबह 9:35 बजे इंडिगो की फ्लाइट से जाैलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची, लेकिन करीब 30 बारातियों का लगेज कन्वेयर बेल्ट पर काफी इंतजार के बाद भी नहीं आया। शादी के कपड़े, जरूरी सामान और उपहार नहीं मिलने से रस्में तक अटक गईं। जानकारी के अनुसार, जयपुर निवासी युवक की शादी उत्तराखंड की युवती से तय थी। बुधवार सुबह 8:25 बजे इंडिगो की फ्लाइट जयपुर से देहरादून के लिए रवाना हुई। दूल्हा, रिश्तेदार और बाराती समय पर पहुंच गए, लेकिन लगेज का इंतजार आधे घंटे से अधिक समय तक चलता रहा। इससे परेशान यात्रियों ने जब एयरलाइन से पूछताछ की तो उन्हें बताया गया कि पूरा सामान जयपुर में ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.