कुशीनगर, मार्च 23 -- हाटा, हिन्दुस्तान संवाद। हाटा के अजनीता एकेडमी में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेधावियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उदित नारायण डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन से छात्र-छात्राएं मेधावी बनते हैं और लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। प्रबंधक अश्विनी तिवारी ने कहा कि विद्यालय के विकास में शिक्षकों की कड़ी मेहनत और समर्थन का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानाचार्य नीता तिवारी ने वार्षिक रिपोर्ट अंग्रेजी में प्रस्तुत की और पिछले वर्ष की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की है। अकादमिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्टता दिखाने वाले स्कूल टापर कक्षा सात की छात्रा सिद्धि राज श्री...