उन्नाव, जनवरी 12 -- नवाबगंज। अजगैन रेलवे क्रॉसिंग के समीप सोमवार सुबह 60 वर्षीय वृद्धा जनक दुलारी पत्नी मैकू की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। गोकुलखेड़ा गांव की रहने वाली वे किसी जरूरी काम से घर से निकली थीं और रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर के कारण उनका निधन हो गया। हादसा इतना भयानक था कि वृद्धा को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची अजगैन पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवाया और पहचान के बाद परिजनों को जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद मृतका के परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...