उन्नाव, फरवरी 2 -- न्योतनी। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अजगैन-मोहन मार्ग पर फरहदपुर गांव में सोमवार सुबह सैकड़ों लोगों से किए गए अवैध कब्जे प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर जेसीबी से ध्वस्त कराए। कार्रवाई के विरोध में लामबंद स्थानीय निवासियों और दुकानदारों के विरोध जताया। पर सख्ती के आगे उनकी नहीं चल सकी। रामपुर बुलाकी दास गांव के प्रकाश पुत्र रामजीवन और अन्य निवासियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर फरहदपुर की गाटा संख्या 322 को रास्ते के रूप में दर्ज होने के आधार पर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। नोटिस के बाद भी बावजूद हरनामखेड़ा मजरा रामपुर अखौली गांव के रमाशंकर राठौर, रज्जू सैनी, सोहन सैनी सहित सैकड़ों लोगों ने अजगैन-मोहन मार्ग पर दुकानों और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के माध्यम से कब्जा कर रखा था। हाईकोर्ट ने 29 जनवरी को सुनवाई के दौरान नाराजगी जा...