उन्नाव, मार्च 23 -- नवाबगंज, संवाददाता। अजगैन कोतवाली के हरचंदपुर गांव में बेखौफ चोरों ने शनिवार देर रात दो घरों से नगदी और जूलरी पार कर दी। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। हरचंदपुर गांव के रहने वाले विमलेश के घर में शनिवार देर रात चोर घुस गए। दरवाजे की कुंडी काटकर अंदर घुसे और बक्से में रखे चार हजार रुपये की नगदी और बर्तन समेत करीब दस हजार रुपये का माल पार कर ले गए। इसके बाद चोरों ने गांव के ही रहने वाले सजीवन के बंद पड़े पुराने घर को निशाना बनाया। सजीवन ने बताया कि गांव में उसके दो मकान हैं। एक पुराना मकान गांव के अंदर है। वह बंद था। दूसरा मकान गांव में सड़क किनारे है, जिसमें वह रहता है। देर रात चोर पुराने बंद मकान का ताला काटकर जेवरात व अन्य सामान सहित लाखों रुपये का माल उठा ले गए। सुबह पड़ोस के लोगों ने मकान का त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.