औरैया, फरवरी 4 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसमें लोगों को कैंसर के कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। सीएचसी प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमार ने कहा कि कैंसर के बढ़ते मामलों के पीछे गलत जीवनशैली और नशे की आदतें सबसे बड़ा कारण हैं। तंबाकू, गुटखा, खैनी, गुल, पान और शराब जैसे नशे शुरुआत में भले ही सामान्य लगें, लेकिन धीरे-धीरे ये घातक बीमारी की ओर ले जाते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। डॉ जितेंद्र कुमार ने बताया कि तंबाकू और मीठी सुपारी के अधिक सेवन से मुंह खुलने में दिक्कत होने लगती है, जिसे ऑरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस कहा जाता है। इस दौरान मुंह में लाल, सफेद या काले धब्बे ...