औरैया, दिसम्बर 27 -- इटैली चौकी क्षेत्र के आशा नगर गांव में शनिवार की सुबह कुत्ते ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को नोच-नोच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने डायल112 को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डायल112 के सिपाही विकास कुमार ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के कर्मियों ने घायल मोर को अपने कब्जे में लेकर उपचार के लिए ले जाया। ग्रामीणों ने बताया कि मोर के घायल होने से उन्हें काफी चिंता हुई, क्योंकि यह राष्ट्रीय पक्षी है और इसकी सुरक्षा करना समाज की जिम्मेदारी है। वन विभाग ने मोर का सुरक्षित इलाज करने की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.