औरैया, फरवरी 20 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे में प्रस्तावित बाईपास ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद सेतु निगम और राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर जमीन की नापतौल और चिन्हांकन का काम प्रारंभ कर दिया। सेतु निगम के जूनियर इंजीनियर संकेत कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल सतेन्द्र यादव ने बताया कि करीब 1800 मीटर लंबे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। ओवरब्रिज की कुल चौड़ाई 17 मीटर होगी, जिसमें लगभग 51 फुट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। टीम ने निर्धारित सीमा पर खूंटे गाड़कर नापतौल शुरू कर दी है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिपोर्ट सेतु निगम के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। ज्ञात हो कि कस्बे की रेलवे क्रॉसिंग 13-बी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.