हरिद्वार, मार्च 17 -- हरिद्वार, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हरिद्वार इकाई ने भगवान दास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय की कार्यकारिणी घोषित की। इसमें अच्युतांश डिमरी को इकाई अध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री विशाल भारद्वाज ने संगठन के महत्व और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया। तनुज पांडे को मंत्री, आयुष खंतवाल उपाध्यक्ष, कार्तिकेय जोशी को सह मंत्री, प्रांजल शर्मा को सह मंत्री, आयुष पंतौला को एसएफडी प्रमुख, अखिलेश को आंदोलन प्रमुख, नवनीत उनियाल को सह आंदोलन मंत्री, पंकज पांडेय को सह एसएफडी प्रमुख, मोहित भारद्वाज को खेलो भारत प्रमुख, आशीष पंत को राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख और दीपनारायण को संस्कृत आयाम संयोजक बनाया गया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.