संभल, दिसम्बर 12 -- एमजीएमपीजी कॉलेज में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान फेस फाइव के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय रहा उत्तम आहार- उत्तम स्वास्थ्य। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र सिंह ने छात्राओं को पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि पौष्टिक व संतुलित आहार लेने से हमारा स्वास्थ्य सही रहता है। मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. रितु भटनागर ने भी छात्राओं को पौष्टिक आहार के लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जैसा हम खाते हैं, वैसा ही हमारा मन हो जाता है। अतः हमें भोजन भी एक संतुलित मात्रा में व पौष्टिक लेना चाहिए। खासकर महिलाओं को पौष्टिक आहार की ज्यादा आवश्यकता होती है। इस संगोष्ठी में डा. विजय लक्ष्मी शर्मा के साथ 55 छात्राएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.