उरई, फरवरी 7 -- एट। नगर पंचायत एट में हिन्दू विराट सम्मेलन आयोजित किया गया।इस दौरान हिन्दुत्व की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए एकता का संदेश दिया गया। बाहर से आए लोगों ने कहा कि अच्छे विचारों से ही देश को महान बनाया जा सकता है। सम्मेलन की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ सृष्टि श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर की। कथा वाचक अखिलेश्वरी ने कहा कि अच्छे आचार और विचारों से ही देश को आगे ले जाया जा सकता है। राष्ट्र को देवता और भारत को माता मानकर पूजा करें। उन्होंने कहा कि गंगा, गाय, स्त्री और संस्कृति की दुर्दशा देखने वाला हिंदू नहीं हो सकता। केवल सनातन धर्म ने गाय को माता माना और तुलसी को माता का दर्जा दिया। कथा वाचक अर्पिता अवनाशी ने कहा कि ऐसे ही हिन्दू सम्मेलन से हिन्दुओं को जगाना का कार्य किया जाता है। विभाग प्रचारक मनोज ने कहा हमारा भारत एक ऐसा देश...