हरिद्वार, नवम्बर 10 -- अभिषेक नगर कनखल में सर्व जन कल्याण के लिए चल रही श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस कथा व्यास श्री राधा रसिक बिहारी भागवत सेवा ट्रस्ट के संस्थापक भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया जीवन में हमेशा शुभ कर्म ही करने चाहिए क्योंकि कर्मों के द्वारा ही मनुष्य को सुख एवं दुख भोगना पड़ता है। कहा कि अच्छे कर्म करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और भगवान की कृपा से घर में सुख समृद्धि धन-धान्य आरोग्य ऐश्वर्या की वृद्धि होती है। वहीं पर यदि गलत कर्म किए जाएं तो घर में दुख दरिद्र संकट बढ़ने लगते हैं। इसलिए हमेशा दान पुण्य यज्ञ अनुष्ठान श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करते रहना चाहिए। प्रत्येक मनुष्य को नित्य सूर्य, गणपति, मां भगवती, शिव एवं नारायण की पूजा करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.