चित्रकूट, मई 4 -- चित्रकूट। सद्गुरु शिक्षा समिति से संचालित विद्याधाम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सद्गुरु पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल एवं श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय का वार्षिक गृह परीक्षा परिणाम सद्गुरु सभागार जानकीकुंड में घोषित किया गया। जिसमें बेहतर अंक हासिल करने वाले 70 से अधिक छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी पद्मश्री डा बीके, ट्रस्टी डा इलेश जैन, उषा बी जैन, अनुभा अग्रवाल व सुमन द्विवेदी ने गुरु पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ट्रस्टी डा इलेश जैन ने अपने छात्र जीवन की स्मृतियां साझा करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन और नियमित अध्ययन की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एक निश्चित दिनचर्या का पालन कर सफलता प्राप्त की जा सकती है। प्रधानाचार्य शंकर दयाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.