उत्तरकाशी, अप्रैल 20 -- लोकतंत्र में भागीदारी निभाएं व अन्य को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें विषय पर स्वीप कार्यक्रम के तहत रविवार को श्री काशी विश्वनाथ गुरुकुलम के छात्रों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर स्वीप प्रभारी डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में जनता की ओर से सरकार बनाई जाती है। यह तभी संभव है जब हम अपने मत का प्रयोग करें। रविवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आयेाजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंहत अजय पुरी ने गुरूगुकुलम के छात्रों को मतदाता शपथ के साथ की। इस मौके पर अजय पुरी ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ है और मतदान में उनकी भागीदारी से लोकतंत्र को मजबूत बनाए जा सकता है, इसलिए हमें लोकतंत्र में वोट की ताकत का इस्तेमाल करके सभी निर्वाचनों में सहभागिता व जिम्मेदारी निभानी चाहिए। लोकतंत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.