मधुबनी, मई 30 -- मधुबनी । मधुबनी शहर के वार्ड छह की गरीबनाथ मंदिर सड़क वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। हल्की बारिश में भी यहां इस कदर जलजमाव हो जाता है कि महीनों तक लोगों को परेशानी झेलनी होती है। यहां के लोगों की शिकायत है कि सफाई व्यवस्था बदहाल है। सफाईकर्मी यहां नहीं आते हैं। गंदगी के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गली में दर्जनों होम्योपैथिक और अंग्रेजी दवा दुकानें हैं, जहां रोजाना सैकड़ों मरीज दवा लेने आते हैं। लोगों का कहना है कि यहां की बदहाली के बारे में निगम के अधिकारी व जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की लेकिन किसी ने समाधान की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया। मोहल्ले की पुष्पा देवी, गौरी देवी, संगीता देवी, सविता देवी, सुशीला मिश्रा, संगीता चौधरी आदि ने कहा कि बारिश के मौसम में इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.