गुमला, जून 23 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला ख्रीस्तीय धर्मप्रांत के सोसो, गुमला और टुकूटोली क्षेत्र के ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा अच्छी वर्षा के लिए विशेष तीर्थयात्रा,प्रार्थना व मिस्सा बलिदान का आयोजन किया गया। रविवार सुबह इस धार्मिक आयोजन में हजारो संख्या में ईसाई धर्मावलंबियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6.30 बजे सोसो करंज मोड़ से जुलूस के रूप में हुई, जो सोसो पल्ली तक पहुंची। जहां सुबह सात बजे मुख्य अनुष्ठान फादर जेरोम एक्का की अगुवाई में मिस्सा बलिदान हुआ। उनके साथ सह-अनुष्ठाता फादर ख्रीस्तोफर तिर्की और फादर अमृत तिर्की सहित कई अन्य धर्मगुरु मौजूद थे। मौके पर फादर जेरोम एक्का ने अपने संदेश में कहा कि तीर्थयात्रा एक आस्था और सामूहिक प्रार्थना का माध्यम है। आज हम सभी भिखारिएट क्षेत्र के विश्वासीगण इस तीर्थयात्रा के माध्यम से ईश्व...