जौनपुर, फरवरी 6 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। गर्मी के महीने में पेयजल की किल्लत न हो इसके लिए अभी से नगर निकाय प्रशासन और जल निगम शहरी तैयारी शुरू कर दिया है। पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत रामपुर नगर पंचायत में पानी टंकी निर्माण, ट्यूबवेल स्थापना और पाइप लाइन बिछाने का करीब 99 फीसदी काम पूरा हो गया है। 15 दिन में यहां सप्लाई चालू करने की तैयारी है। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के रामपुर गांव को वर्ष 2020 में शासन ने नगर पंचायत का दर्जा दे दिया। नगर पंचायत में शामिल लगभग आठ गांवों के करीब 25 हजार लोगों को नगरीय सुविधाओं की आस जगी। तब से अब तक किसी तरह से काम चलाया जा रहा है। बीते दिनों जल निगम नगरीय क्षेत्र के अधिकारियों और नगर पंचायत प्रशासन ने संयुक्त रूप से पेयजल व्यवस्था के लिए कार्ययोजना बनायी। उसपर काम हुआ और अब 15 दिन में यह चालू होने ...