गाजियाबाद, दिसम्बर 17 -- सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण में ट्रांस हिंडन की छह सड़कों को संवारा जाएगा। 307 करोड़ रुपये से होने वाले इस कार्य का मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और महापौर सुनीता दयाल ने शिलान्यास किया। सभी सड़कें 15 माह में मॉडल के रूप में तैयार हो जाएंगी। सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर की प्रमुख सड़कों को इस तरह तैयार किया जा रहा। इन सड़कों के बनने के बाद खुदाई नहीं की जाएगी, क्योंकि सड़कों के साइड में पहले से ही सीवर, पेयजल, विद्युत लाइन शिफ्ट की जाएगी। अतिरिक्त डक्ट भी तार और किसी अन्य लाइन के लिए बनाई जा रही है। दूसरे चरण में इंदिरापुरम में काला पत्थर रोड, काला पत्थर रोड से सुशीला नैय्यर रोड होते हुए कैप्टन मनोज पांडेय मार्ग, कस्तूरबा गांधी मार्ग से होते हुए कैप्टन मनोज पांडेय मार्ग, सुशीला नैय्यर मार्ग से शिप्रा मॉल,...