सहारनपुर, फरवरी 5 -- मल्हीपुर रोड स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर तीन कैप्सूल मातागढ़ में दो कैप्सूल स्थापित किए जाएंगे प्रत्येक कैप्सूल की क्षमता 20 क्यूबिक मीटर होगी सहारनपुर संवाददाता महानगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में नगर निगम द्वारा बड़ा कदम उठाया जा रहा है। शहर में दो अत्याधुनिक ट्रांसफर स्टेशन (अपशिष्ट स्थानांतरण केंद्र) बनाए जाएंगे, जिन पर करीब 28 करोड़ रुपये की लागत आएगी। ये ट्रांसफर स्टेशन मल्हीपुर रोड और मातागढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित हैं। परियोजना के पूरा होने के बाद शहर में फैले अस्थायी कूड़ाघरों की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। मल्हीपुर रोड स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर तीन कैप्सूल, जबकि मातागढ़ में दो कैप्सूल स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक कैप्सूल की क्षमता 20 क्यूबिक मीटर होगी, जिससे बड़ी मात्रा में ठोस अपशिष्ट...