गुरुग्राम, नवम्बर 19 -- गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) जल्द ही शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 180 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को हरी झंडी देने की तैयारी में है। निगम की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट्स कमेटी (एफ एंड सीसी) की बैठक में 30 से अधिक महत्वपूर्ण एजेंडा रखे गए हैं, जो मुख्य रूप से सड़कों को मॉडल रोड बनाने पर केंद्रित हैं। निगम की तरफ से दस से अधिक सेक्टरों की सड़कों को मॉडल और दोबारा से निर्माण करवाया जाएगा। बता दें कि नगर निगम गुरुग्राम ने शहर के विकास के लिए 30 योजनाओं को एस्टीमेट तैयार कर लिया है। दस करोड़ से कम के यह 30 योजनाएं नगर निगम की वित्त एंव सविंदा कमेटी की बैठक में रखे जाएंगे। बैठक में इन कार्यों को अनुमति के बाद निगम की तरफ से इनकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वित एंव सविंदा कमेटी की बैठक इसी सप्ताह आयो...