देहरादून, जनवरी 31 -- दून अस्पताल के कॉर्डियोलॉजी विभाग ने जीपीएस मैपिंग से दिल की गंभीर बीमारी का इलाज शुरू किया गया है। कैथलैब में आत्याधुनिक तकनीकी से अनियंत्रित धड़कन वाले चार मरीजों की समस्या को जड़ से खत्म किया गया एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि विभाग के एचओडी डॉ. अमर उपाध्याय के नेतृत्व में शनिवार को एक दिवसीय इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें दिल की अनियंत्रित धड़कन से जूझ रहे चार मरीजों का सफल इलाज किया गया। डॉक्टरों ने अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर बीमारी की जड़ को खत्म किया। डॉ. उपाध्याय के मुताबिक जिन चार मरीजों की सर्जरी की गई, उनमें से तीन एसेसरी पाथवे और एक मरीज मल्टी फोकल एट्रियल टैकीकार्डिया से पीड़ित था। इन बीमारियों में मरीज की धड़कन अचानक बहुत तेज हो जाती है, जिससे उन्हें घबराहट, चक्कर आने और बे...