नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं के साथ खेल मैदान, बहुउद्देशीय खेल ऑडिटोरियम व मिनी खेल परिसर विकसित किए जाएंगे। इन खेल मैदानों में विभिन्न खेलों के के लिए छात्रों को प्रशिक्षण दिया मिलेगा। इसके लिए दिल्ली सरकार कई खेल अकादमियों के साथ साझेदारी करेगी। इस योजना का उद्देश्य है कि स्कूली बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही विभिन्न खेलों की उच्च गुणवत्ता वाली ट्रेनिंग देना है। जिससे वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली व देश का नाम रोशन कर सकें। इस संबंध में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को घोषणा की। इससे पहले उन्होंने दिल्ली सचिवालय में शिक्षा विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें विभागीय कार्यों और परियोजनाओं पर समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ...