गया, फरवरी 7 -- लोगों को सही और गुणवत्ता वाली खाने-पीने की सामान मिले, इस बात को लेकर सूबे की सरकार गंभीर है। इसके लिए बाजार में उपलब्ध सामान सेहत के लिए ठीक है या नहीं, इसकी जांच बेहद जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए सरकार सूबे के सभी प्रमंडलों में प्रयोगशाला बनाएगी। मगध प्रमंडल के लिए प्रमंडलीय मुख्यालय गया जी में बेसिक खाद्य प्रयोगशाला खुलेगी। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भारतीय खाद्य सरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर लैब का निर्माण होना है। सूबे के नौ प्रमंडल में पटना में पहले से है। आठ प्रमंडल में लेबल बी स्तर की प्रयोगशाला बनेगी। गया के अलावा मुजफ्फरपुर, सारण, दरभगा, भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया व सहरसा में बनेगी। फिलहाल छोटकी नवादा स्थित कुष्ठ आश्र...