सहारनपुर, जनवरी 15 -- सहारनपुर से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी और राहत भरी खबर है। बिहारीगढ़ क्षेत्र में गणेशपुर से डाट काली मंदिर और टनल के पास तक बने ऐलिवेटिड फ्लाइओवर को यातायात के लिए खोल दिया गया है। फ्लाइओवर के शुरू होने से अब सहारनपुर शहर से देहरादून पहुंचने में मात्र 40 मिनट का समय लगेगा, जबकि बिहारीगढ़ क्षेत्र से देहरादून की दूरी सामान्य गति से वाहन चलाने पर केवल 15 मिनट में तय की जा सकेगी। अब तक इस मार्ग पर जाम, संकरी सड़कें और भारी ट्रैफिक के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पहले गणेशपुर से देहरादून पहुंचने में लगभग एक घंटा लगता था, वहीं सहारनपुर शहर से देहरादून जाने में दो घंटे या उससे अधिक समय लग जाता था। ऐलिवेटिड फ्लाइओवर के चालू होने से न केवल समय की बचत हो...