चंदौली, अगस्त 20 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। चंदौली से सकलडीहा मार्ग पर रजवाहा के पास से सकलडीहा तहसील को जाने वाली सड़क की सूरत जल्द बदलेगी। इस मार्ग को साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। साथ ही दोनों ओर की पटरियों का निर्माण कराया जाएगा। इससे तहसील आने जाने वाले करीब 80 गांवों के ग्रामीणों, किसानों और फरियादियों को काफी राहत मिलेगी। इसके निर्माण पर करीब 1.14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सकलडीहा रजवाहा से तहसील तक जाने के लिए सड़क संकरी और काफी खराब थी। इसके लिए क्षेत्रीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। अब शासन से स्वीकृति के साथ धनराशि मिलने के बाद इसके निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सकलडीहा रजवाहा से लेकर सकलडीहा तहसील मुख्यालय, सीओ कार्यालय तक एक किलो...