चंदौली, अप्रैल 1 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। सकलडीहा तहसील में संचालित उप निबंधन कार्यालय का अब अपना नया भवन होगा। इसके निर्माण की शासन से हरी झंडी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इसके लिए सकलडीहा ब्लाक के बगल में ही जमीन तलाश कर निर्माण के लिए आवंटित कर दी गई है। शासन से चंदौली सहित पूर्वांचल के दो अन्य जिलों में भी उपनिबंधन कार्यालय का निर्माण होना है। चंदौली के सकलडीहा तहसील में अभी तक तहसील के भवन में ही इसका संचालन होता था लेकिन अब धन मिलने के बाद इसका अपना खुद का दो मंजिला भवन होगा। भवन निर्माण पर कुल 2.28 करोड़, 95 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए शासन से 1.14 करोड़ धन भी जारी कर दिया गया है। साथ ही कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद को जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने को कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.