लखीसराय, फरवरी 20 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के बीमार नवजात शिशु के बेहतर इलाज लिए स्थानीय सदर अस्पताल में संचालित एसएनसीयू स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट वार्ड जरूरतमंद परिवार के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहां विभिन्न सरकारी एवं निजी अस्पताल से रेफर होकर आने वाले नवजात का शत-प्रतिशत इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। वार्ड में भर्ती होने वाले अधिकांश नवजात पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही घर लौट रहे हैं, जिससे अस्पताल के प्रति आमजन का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में प्रस्तुत आंकड़ा के अनुसार नवंबर एवं दिसंबर माह में एसएनसीयू वार्ड से किसी भी नवजात ने बीच में इलाज नहीं छोड़ा। केवल विशेष व अत्यंत गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर किए जाने या फिर मृत्यु की स्थिति में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.