नई दिल्ली, जून 7 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की अपना घर आवास योजना 2025 की बुकिंग प्रक्रिया जारी है। बीते सप्ताह इस आवास योजना के मद्देनजर विभिन्न श्रेणी के कुल 7500 फ्लैटों की बुकिंग शुरू हुई। इस योजना के तहत खरीदार फ्लैटों को बुक कर रहे हैं। अब तक एक हजार से अधिक फ्लैटों को बुक करा दिया गया है। डीडीए प्रशासन के अनुसार, 27 मई को जब फ्लैटों की बुकिंग शुरू हुई। तब पहले दिन 452 फ्लैटों को खरीदारों ने बुक किया था। अब तक लोगों ने एक हजार से अधिक फ्लैटों को बुक करा लिया है। इसमें नरेला में ईडब्ल्यूएस व एलआईजी फ्लैट के साथ एमआईजी फ्लैट भी शामिल हैं। इसके अलावा लोकनायकपुरम में एलआईजी व एमआईजी फ्लैटों में भी लोगों की दिलचस्पी नजर आ रही है। सिरसपुर में भी एलआईजी फ्लैटों को बुक किया जा रहा है। लोगों के पास 26 अगस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.